कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा आज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु में नागेरकोइल में जनसभा को संबोधित कर लोकसभा चुनाव के लिए रज्य में प्रचार की शुरुआत करेंगे. सुबह यहां पहुंचने के बाद राहुल स्टेला मैरिस कॉलेज फॉर वुमेन की छात्राओं के साथ संवाद करेंगे.

इसके अलावा द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन व कांग्रेस के कई अन्य नेता कन्याकुमारी जिले के नागेरकोइल में गांधी के साथ मंच साझा कर सकते हैं. कांग्रेस, द्रमुक नीत गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी.

गठबंधन में एमडीएमके, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सगवादी कम्युनिस्ट पार्टी, वीसीके, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, इंडिया जननायगा काची और केडीएमके शामिल हैं.

स्टालिन यहां प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी के नाम को फिर से प्रस्तावित कर सकते हैं. कांग्रेस के पास तमिलनाडु में नौ लोकसभा सीटें और पुडुचेरी में एक सीट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *