रॉबर्ट वाड्रा की सियासत एंट्री के तमाम कयासों के बीच उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद सांसद वीके सिंह का बयान सामने आया है. दरअसल, उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के गाजियाबाद से चुनाव लड़ने के लिए पोस्टर लगाए पर तंज कसते हुए रहा कि रॉबर्ट वाड्रा गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे तो बड़ा मजा आएगा.
आपको बता दें, अभी हाल ही में गाजियाबाद में रॉबर्ट वाड़्रा की तस्वीर लगाकर लोकसभा चुनाव लड़ने की विनती की गई थी. इतना ही नहीं, पोस्टर में एक स्लोगन भी लिखा गया था- कांग्रेस पार्टी करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार.
बताते चलें, कि यह पोस्टर गाजियाबाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाए थे. इसके पहले भी वाड्रा के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मुरादाबाद में भी पोस्टर लगाए गए थे.