कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सुषमा स्वराज के इस्लामिक देश में पिछले दिनों मुख्य अतिथि बनने को लेकर निशाना साधते हुए देश की विदेश नीती को कठघड़े में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि , सुषमा स्वराज इस्लामिक देशों की बैठक में जाती हैं
और वहीं पर हमारे खिलाफ प्रस्ताव पास किया जाता है, ये कैसी विदेश नीति है. वहीं राष्ट्य सुरक्षा के मुद्दे पर भी भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सेना के पास हथियार और गोला बारूद पुराने हो चुके हैं.
लेकिन, सरकार ने क्या किया? वहीं कश्मीर के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सिब्बल ने कहा कि 2018-19 में संघर्ष विराम उल्लंघन की 2936 घटनाएं हुईं. जब भी कश्मीर में हालात सुधरने लगते हैं तब अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35-ए की बात होने लगती है. राजनीति होने लगती है.