प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग के माध्यम से कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है. साथ ही कांग्रेस और भ्रष्टाचार को सिक्के के दो पहलू बताया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग जब एक मु्ट्ठी नमक ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिला दिया के जरिए कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के विचारों के विपरीत काम किया. महात्मा गांधी आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने के पक्षधर थे. हमारी सरकार महात्मा गांधी के बताए इसी रास्ते पर चल रही है.
पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कांग्रेस ने समाज का बंटवार करने का काम किया। जाति और धर्म की राजनीति की. गरीबों का पैसा हड़प कर कांग्रेस के नेताओं ने अपने बैंक भरे. कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ही राजनीति में परिवारवाद को जन्म दिया कांग्रेस ने लोकतंत्र का अपमान करने का काम किया. राज्यों की चुनी हुई सरकार गिराने और अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए अनुच्छेद 356 का कई बार गलत इस्तेमाल किया.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने का बड़ा पाप किया. कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा कम्युनल एडजस्टमेंट और बांटने वाली राजनीति करने का काम किया है. जनता कांग्रेस को उसके इन कारनामों के लिए कभी माफ नहीं करेगी.