नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी ) की प्रमुख ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनावों में 40.5% महिला उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला लिया है। ममता ने कहा कि, तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में 40.5% महिला उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।
West Bengal CM and TMC leader Mamata Banerjee: Trinamool Congress will field 40.5% female candidate in the upcoming Lok Sabha elections. This is a proud moment for us. pic.twitter.com/B1B2dBQOzY
ANI (@ANI) March 12, 2019
आरक्षण की घोषणा के साथ ही ममता बनर्जी ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की। मून मून सेन बीरभूम से तथा शताब्दी रॉय आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार रहेंगें।
West Bengal CM and TMC chief Mamata Banerjee: Moon Moon Sen will be our candidate from Asanasol, Satabdi Roy from Birbhum. pic.twitter.com/ppcHaYzf3l
ANI (@ANI) March 12, 2019
ममता बनर्जी से पहले बीजू जनता दल के प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य में 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की घोषणा बीतें रविवार ही की थी। घोषणा करने के साथ-साथ उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इसका पालन करने की अपील की है। नवीन पटनायक ने मिशन शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, दिग्गज नेता बीजू बाबू की कर्मभूमि से यह ऐलान करना पसंद करूंगा कि ओडिशा आगामी लोकसभा चुनावों में संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं को भेजेगा।
ममता बनर्जी,नविन पटनायक से पूर्व नेशनल वुमंस पार्टी की अध्यक्ष डा.स्वेता शेट्टी ने शनिवार को जयपुर में पत्रकारों को बताया था कि, पार्टी राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा चुनाव में 283 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी.
राजस्थान पर फोकस करते हुए शेट्टी ने बताया कि नेशनल वुमंस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि नेशनल वुमंस पार्टी राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 14 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। अन्य सीटों पर पुरुष प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा।