कॉरियोग्राफर-अभिनेता पुनीत पाठक खतरों के खिलाड़ी एडवेंचर-रियलिटी शो के नौवें सीजन के विजेता बने हैं.
आदित्य नारायण और रिधिमा पंडित को फिनाले में हराकर पुनीत विजेता बने.
पुनीत ने एक बयान में कहा, कोई भी चीज मुझे आसानी से नहीं मिली है। यह जीत मेरे कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और खुद में विश्वास का परिणाम है. खतरों के खिलाड़ी 9 का विजेता होने का एहसास काफी अच्छा है.
उन्होंने एक बयान में कहा, एक ऐसे शो का विजेता होना जो अपने प्रतिभागियों को अपने डर का सामना करने और उससे उबरने का रास्ता दिखाता है, इससे आत्मविश्वास काफी बढ़ता है.
आपको बता दें कि कलर्स पर आने वाले इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे थे.