यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी विधायक की हुई जूते से पीटाई

शिलापट्ट पर नाम नहीं होना बीजेपी सांसद को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने भरी सभा में अपनी पार्टी के विधायक की जूते से धुनाई कर दी. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूपी के संतकबीर नगर में शिलापट्ट पर अपना नाम नहीं होने की वजह से बीजेपी सांसद ने अपने ही पार्टी के विधायक की जूते से धुनाई कर दी.

इस दौरान दोनों में जमकर गाली-गलौच हुई. लेकिन पीटाई के बाद बीजेपी विधायक भी चुप नहीं रहे,उन्होंने भी आगे बढ़कर इसका करारा जवाब देते हुए दो चार हाथ सांसद महोदय को भी धर दिए.दरअसल, बुधवार को संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट में बीजेपी की सभा चल रही थी. जिसमें मंत्री आशुतोष टंडन की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर बैठक हो रही थी.

इस बैठक में मंत्री आशुतोष के अलावा बीजेपी से सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक राकेश बघेल भी मौजूद थे.इस बैठक के दौरान शिलापट्ट पर नाम नहीं होने की बात पर बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई.

जिसके बाद सांसद शरद त्रिपाठी का गुस्सा बढ़ते गया और उन्होंने विधायक राकेश बघेल को गालियां देने शुरु कर दिया.फिर देखते ही देखते विधायक राकेश बघेल कुछ समझ पाते उसके पहले ही सांसद शरद त्रिपाठी भरी सभा में उनके ऊपर जूते बरसाने लगे. फिर विधायक अपनी सीट से उठे और पलटवार करते हुए सांसद को भी तीन-चार हाथ रसीद कर दिए. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *