प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर बनने जा रही है डॉक्यूमेंट्री

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दुसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे. प्रियंका चोपड़ा की तरह निक जोनस भी काफी पोपुलर हैं. उनके शोज में बेहिसाब भीड़ होती है. निक अपने भाई के साथ परफॉर्म करते रहे हैं हालांकि बाद में चीजें बदल गईं. अब जोनस ब्रदर्स की रियल लाइफ पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बन रही है.

जी हाँ आपने सही सुना, खबरों की माने तो फिल्म में करीब छह साल में आए बैंड के पहले सिंगल सकर के बारे में भी दिखाया जाएगा. जिससे निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस ने वापसी की है.

अमेजन स्टूडियोज की प्रमुख जेनिफर साल्क ने फिल्म को निजी, बिहाइंड द सीन्स लुक के बताया है और केविन, निक और जो के फैन्स से उनकी निजी जिंदगी को करीब से दिखाने का वादा किया है. जोनस ब्रदर्स ने कहा, हमारे प्रशंसक दुनिया में सबसे अच्छे हैं और जोनस ब्रदर्स के तौर पर व व्यक्तिगत रूप से हमारे सफर में वे भी हमारो साथी रहे हैं. डॉक्युमेंट्री के प्रीमियर की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

वहीँ दूसरी ओर प्रियंका सलमान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली थीं लेकिन शादी के चलते उन्होंने फिल्म को मना कर दिया, जिसके बाद फलम में कटरीना कैफ को रख लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *