कांग्रेस से गठबंधन ना होने पर भड़के केजरीवाल,कहा -कांग्रेस का बीजेपी के साथ गुप्त समझौता

आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से मना कर दिया है. इस फैसले से आप को बड़ा झटक लग सकता है. कई सर्वे का कहना है कि गठबंधन ना होने की वजह से बीजेपी का फायदा हो सकता है. इस मामले पर गुस्साए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ऐसे समय जब पूरा देश मोदी-शाह को हराना चाहता है, कांग्रेस, बीजेपी विरोधी वोटों को बांटकर भाजपा की मदद कर रही है. ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का बीजेपी के साथ गुप्त समझौता है. उन्होंने कहा, दिल्ली कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ लड़ने को तैयार है. जनता इस नापाक गठबंधन को हराएगी.

आप का आरोप है कि कांग्रेस बीजेपी को दिल्ली में चुनाव जीतने में मदद कर रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा, वे (कांग्रेस) बीजेपी की चुनाव जीतने में मदद करना चाहते हैं और आप को हराना चाहते हैं. ऐसा लगता है कि केन्द्रीय नेतृत्व पर देश में भाजपा की मदद करने का दबाव है. वे सेना को आगे रखकर चुनाव जीतना चाहते हैं.

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद यह घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *