बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर अब देश में अब सियासी जंग छिड़ी है. विपक्ष एयर स्ट्राइक पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ रहा. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मोदी सरकार पर एयर स्ट्राइक को लेकर कई सवाल दागे हैं. जवाब में बीजेपी ने भी सवाल पूछे हैं.
इस बीच पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा है, कि पीएम सेना के शौर्य पर सियासत कर रहे हैं. दूसरों को नसीहत देने वाली राजनीतिक पार्टियां जमकर इस पर सियासत कर रही हैं. बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से कांग्रेस ने सरकार पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है.
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो विपक्ष को कोसना बंद कर दुनिया को अपना पक्ष समझाए. हवाई हमले पर दुनिया को यकीन दिलाए.