आज यानि मंगलवार को बीजेपी को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रेस कॉन्फेंस किया. इस दौरान केन्द्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी नेताओं पर जमकर प्रहार किया. भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक किये जाने के बाद विपक्षी नेता लगातार इसपर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को निशाना बना रही है.
रविशंकर प्रसाद ने एयरस्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम सवाल उठाने वालों को बेनकाब करेंगे. उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की मंशा राष्ट्र विरोधी है.
इतना ही नहीं, रविशंकर प्रसाद का यह भी कहना है कि दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और पी. चिदंबरम में जिस ढंग से हमारी सेना का मनोबल तोड़ने की होड़ लगी है, उसका फायदा पाकिस्तान उठा रहा है. यह नेता इस होड़ में लगे हैं कि ज्यादा मनोबल कौन तोड़ेगा?