लोकसभा चुनाव में सीटों को लेकर आज आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सपा सुप्रीमो से मुलाकात करेंगे. अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी के बीच आगामी चुनाव को लेकर आखिरी दौर की बातचीत होगी. इसके बाद दोनों ही नेता मीड़िया के सामने अपने आगे के प्लान की जानकारी देंगे.
बता दें कि बीएसपी और एसपी के गठबंधन के बाद अब राष्ट्रीय लोक दल भी यूपी में इस गठबंधन में शामिल हो गया है. बता दें कि एसपी-बसपी ने अपनी सूची में राष्ट्रीय लोक दल के लिए तीन सीटें बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा को छोड़ दिया है.
हालांकि, राष्ट्रीय लोक दल चार सीटों पर दावा कर रहा है. इस बीच, ये खबर आ रही थी कि राष्ट्रीय लोक दल कांग्रेस के साथ भी नजदीकी बढ़ा रहा है. लेकिन पिछले दौरे में राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी ने ये साफ कर दिया था कि सीटों से ज्यादा महत्वपूर्ण आपस के रिश्ते हैं और रालोद एसपी-बीएसपी गठबंधन में शामिल है.