कंगना ने रणबीर को लताड़ा, तो वही की करीना कपूर की तारीफ़

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने मणकर्णिका की सक्सेस पार्टी अपने पूरी टीम के साथ मनाई. हमेशा बेबाकी से सवालों का जवाब देने वाली कंगाना ने एक बार फिर से दिखा दिया कि वो किसी से डरती नहीं हैं.

जहाँ एक तरफ वो रणबीर कपूर पर भड़कती नजर आई तो वाहून दूसरी तरफ उन्होंने करीना कपूर को परफेक्ट वुमन बताया कंगना ने कहा कई लोग कहते हैं वो फिल्म इंडस्ट्री से हैं, उनके घर पर्याप्त लाइट और पानी आता है इसलिए वो अपना राजनितिक व्यू रखना नहीं चाहते हैं. इस तरह के बयान गैर जिम्मेदार नागरिक होने जैसे हैं. एक स्टार होने के नाते उन्हें यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वो लोगों को एजुकेट करें. लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी भूल चुके हैं.

वहीं दूसरी तरफ कंगना ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए कहा, आज के समय में अगर, एक्ट्रेस, पत्नी, मां के रोल में सबसे परफेक्ट करीना कपूर हैं. वो बहुत प्यारी इंसान हैं. मैं हमेशा उन्हें एक परफेक्ट महिला के रोल में देखती हूं.

आपको बता दें सिर्फ कंगना ही नहीं बेबो भी कंगना की बहुत बड़ी फैन हैं. हाल ही में जब करीना से पूछा गया था कंगना रनौत अपकी लाइफ पर बायोपिक बना रही है, आपका क्या कहना है. इस पर करीना ने खुशी जताते हुए कहा था कि मैं बायोपिक देखना चाहूंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *