भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आईसीसी की ओर से एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल आईसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है.
आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने वैश्विक संस्था और आतंक को शरण देने वाले देशों से संबंध तोड़ने की अपील की थी. जिसे आईसीसी ने अपने बैठक में इस अपील को स्वीकार करने से मना कर दिया.
इस मामले को लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि, आईसीसी ने साफ़ कर दिया है कि इस अपील को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. आईसीसी ने विश्वकप में हमारी सुरक्षा को प्रमुखता दी है. लेकिन पाकिस्तान वाली मांग को स्वीकार करने से मना कर दिया है.
गौरतलब है कि विश्व कप 2019 का आगाज 30 मई से होने जा रहा है. और ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मुकाबला होना है. इससे पहले की पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने के लिए सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी मांग की थी.