क्या फिर से बनेगी सलमान-ऐश्वर्या को जोड़ी?

हम दिल दे चुके सनम के बाद एक बार फिर से सलमान खान और संजय लीला भंसाली साथ वापसी करने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है यह फिल्म हम दिल दे चुके सनम 2 हो सकती है.हालाँकि इस खबर की अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.

खबरों की माने तो सलमान खान कटरीना कैफ को फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं लेकिन भंसाली को इससे ऐतराज है.भंसाली दीपिका को कास्ट करना चाहते हैं.

वहीं, मूवी में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग भी संभव है. दरअसल, कॉफी विद करण 6 में एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी किसी प्रोजेक्ट को लेकर भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ बातचीत चल रही है.

इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी जब सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग ख़त्म कर लेंगे.फिल्म को 2020 में रिलीज़ किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *