पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारतीय वायु सेना के दो विमानों को मार गिराया है और दो पायलटों को पकड़ लिया है। पाकिस्तान ने एक विडियो जारी करके दावा किया है कि यह अभिनंदन नाम के एक भारतीय पायलट का है।
पाकिस्तान ने कहा कि उसके पास मंगलवार (26 फरवरी) को बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमले का जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पाकिस्तान सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना ने आज सुबह भारतीय वायु सेना के दो विमानों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि एक विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरा, जबकि दूसरा भारतीय हिस्से में गिरा।
मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना द्वारा किए गए हमलों के पीछे के इरादे तनाव बढ़ाने के लिए नहीं थे, लेकिन भारत को यह दिखाना जरुरी था कि पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है.
पाकिस्तान सशस्त्र बलों के पास अपनी रुचि का बचाव करने की क्षमता और संकल्प है। लेकिन हम एक जिम्मेदार राष्ट्र हैं और शांति चाहते हैं। आज सुबह हमने फैसला किया कि हम किसी भी सैन्य लक्ष्य पर हमला नहीं करेंगे। हमने तय किया कि किसी भी मानव जीवन को हमारे हमलों में खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए। गफूर ने कहा।