क्रिकेट के भले के लिए ICC का प्रतिबंध मंजूर: सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दो साल का प्रतिबंध लगा दियाहै. जयसूर्या ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ कर भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा पहुंचाई थी. उन्हें आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक इकाई संहिता के दो अनुच्छेदों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.

बता दें कि सनथ जयसूर्या अब 2021 तक क्रिकेट से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे. आईसीसी ने कहा कि गलती स्वीकार करने के बाद उन्होंने दो साल का प्रतिबंध भी स्वीकार कर लिया है.

जयसूर्या श्री लंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य थे. इसके बाद वह दो बार चयनसमिति के अध्यक्ष भी रहे. श्री लंकाई क्रिकेट में बड़े स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की आईसीसी की जांच के दौरान जयसूर्या से पूछताछ की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *