Air Strike: भारत और पाकिस्तान को यूएन सेक्रेटरी की सलाह- स्थिति न बिगड़े इसलिए बरतें संयम

भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हवाई हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने प्रतिक्रिया दी है. गुटारेस ने भारत और पाकिस्तान दोनों को संयम बरतने के लिए कहा है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति और न बिगड़े.

बता दें कि भारत के हवाई हमलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में गुटारेस का यह बयान सामने आया है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने हिदायत दी है कि पाकिस्तान को खुद आतंकियों पर काबू पाना चाहिए. जबकि फ्रांस ने दो कदम आगे बढ़ते हुए भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है.

गौरतलब है कि मंगलवार तड़के खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय वायुसेना ने 12 मिराज विमानों से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जबर्दस्त बमबारी की थी. जिसमे कई आतंकियों के ढेर होने की खबर है.

वहीं इससे पहले 14 फ़रवरी को पाकिस्तानी आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के ऊपर हमले किए, जिसमे 40 सैनिक शहीद हो गए थे. इस आत्मघाती हमले की दुनिया भर में खूब आलोचना की गई थी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने भी इस हमले को जघन्य और कायराना कृत्य करार देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *