पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के फ़ाइटर जेट्स ने एलओसी को पार करते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर को पूरी तरह नष्ट कर दिया. इस हमले के बाद कल पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने पाकिस्तान में रिलीज़ होने वाली सारी भारतीय फिल्मो को बैन कर दिया है.
एयरस्ट्राइक इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सुरक्षा काफिले पर किए गए कायराना हमले के प्रतिशोध में था, जिसमें कम से कम 40 सैनिकों को अपनी जान गवानी पड़ी.
चौधरी ने ट्विटर पर घोषणा की कि पाकिस्तान में सभी भारतीय फिल्मों को प्रतिबंधित किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) को मेड इन इंडिया विज्ञापनों पर नकेल कसने का निर्देश दिया गया है.
Cinema Exhibitors Association has boycotted Indian content, no Indian Movie ll be released in Pakistan. Also have instructed PEMRA to act against Made in India Advertisements. #PakistanTayarHai https://t.co/9BPo6LIsVB
Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) February 26, 2019
सिनेमा एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ने भारतीय सामग्री का बहिष्कार किया है, कोई भी भारतीय मूवी पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी. साथ ही उन्होंने पीईएमआरए को मेड इन इंडिया विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. #PakistanTayarHai, उन्होंने ट्वीट किया.
आपको बता दें कि पुलवामा हमला का बदला लेने के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्यवाई करते हुए अपनी विमानों भारतीय वायुसीमा के पार ले आए. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में ये विमान घुस आए थे. लेकिन भारत के कड़े जवाब के बाद ये विमान वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चले गए.