गली बॉय के एमसी शेर को मिली अमिताभ बच्चन की तारीफ़, भेजे फूल

हाल ही में रिलीज़ हुए गली बॉय में शेर सिंह का किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी आजकल हर तरफ से चर्चाओं में है. गली बॉय में उनके रोल को ना सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि वो बॉलीवुड के दिग्गजों का भी दिल जीतने में कामयाब रहे हैं.

सिद्धांत चतुर्वेदी की ऐक्टिंग की तारीफ़ में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सिद्धांत के लिए फूल भेजे हैं और उनकी ऐक्टिंग की जबरदस्त तारीफ़ की है. अमिताभ बच्चन की इस तारीफ़ से एमसी शेर भी फूले नहीं समा रहे हैं.

@SrBachchan सादर प्रणाम,
आपका उपहार और आशीर्वाद मिला जो मेरे लिए अकल्पनीय है।
इस ख़ुशी की व्याख्या मैं शब्दों में नहीं कर सकता।
ये मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का पल है,
और अब बस आपके चरण स्पर्श की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/wt2JhNQa2b
Siddhant Chaturvedi (@SiddhantChturvD) February 23, 2019

सिद्धांत ने अपने ट्विटर पर इसकी फोटो भी शेयर की है जिसमें वो बिग बी के भेजे गए फूलों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इसके साथ एक चिट्ठी भी है जिसमें बिग बी ने सिद्धांत के लिए मैसेज लिखा है. इसमें लिखा है कि सिद्धांत गली बॉय देखी और रहा न गया. किसी भी फिल्म में कलाकार को कैमरा के सामने साधारण रहना सबसे कठिन काम होता है. आप थे. आपकी अदाकारी पर बधाइयां और स्नेह.

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा @SrBachchan सादर प्रणाम, आपका उपहार और आशीर्वाद मिला जो मेरे लिए अकल्पनीय है. इस खुशी की व्याख्या मैं शब्दों में नहीं कर सकता. ये मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का पल है, और अब बस आपके चरण स्पर्श

आपको बता दें सिद्धांत चतुर्वेदी गली बॉय में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ दिखे थे. फिल्म अभी बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *