एयरो इंडिया शो में लगी आग, 100 गाड़ियां जलकर खाक

बेंगलुरू में चल रहे एयर शो (एयरो इंडिया 2019) के पार्किंग में भीषण आग लग गयी है. इस आग ने करीब 100 गाड़ियों को चपेट में ले लिया है. आग का कला धुंआ दूर तक देखा जा सकता है.

बताया जा रहा है की आग पहले घास पर लगी थी जो बढ़ते-बढ़ते पार्किंग तक पहुँच गयी. हवा चलने की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है. जहां आग लगी है वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर रनवे है.

Bengaluru: Fire breaks out at car parking area near the venue of #AeroIndia2019 pic.twitter.com/bwIrYx5fzc
ANI (@ANI) February 23, 2019

आपको बता दें कि एयर शो में दूसरी बार घटना सामने आई है. इससे पहले शो शुरू होने से एक दिन पहले 19 फरवरी को दो सूर्य किरण विमानों की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक पायलट शाहिल गांधी की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *