जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल हुई गाड़ी को लेकर कई खुलासे हुए हैं. कहा जा रहा है कि जल्द ही गाड़ी के मालिक का पता लगा लिया जाएगा. बता दें कि इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे.
मारुति के अधिकारियों ने जो जांच की उसमें ये सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी मारुति इको थी. खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए, ये गाड़ी साल 2010-2011 में बनाई गई थी. गाड़ी को दोबारा पेंट भी किया गया था.
विश्लेषण में दो जानकारियों का पता लगा
हालांकि विश्लेषण में अभी इन दो जानकारियों का ही पता लग सका है. सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने शुक्वार को दोबारा घटनास्थल को दौरा किया. धमाका इतना तेज था कि गाड़ी का मलवा 150-200 मीटर दूर तक गया. एक अधिकारी के मुताबिक गाड़ी के कुछ नए पार्टस भी बरामद कर लिए गए हैं उनकी भी जांच की जाएगी.