जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में राहुल गांधी देश के छात्रों से रुबरु होने वाले हैं. शिक्षा: दशा और दिशा नाम के इस कार्यक्रम में राहुल देश में चल रह शिक्षा की स्थिति पर छात्रों से बात करने वाले हैं. इससे पहले सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में देश भर के शिक्षकों से शिक्षा सुधार और उनकी परेशानी को लेकर राहुल चर्चा कर चुके हैं.
लोकसभा चुनाव आने में ज्यादा समय नहीं बचा है. इसी के चलते राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधिओं से मिल उनसे जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. अपने अभियान अपनी बात,राहुल के साथ के तहत पिछले दिनों राहुल मुंबई में पढ़ने वाले छात्रों से दिल्ली के एक चाइनीज़ रेस्टॉरेंट में मिले थे. इन छात्रों में दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज, आईआईटी मुंबई, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइन्स के छात्र शामिल हुए थे. 19 फरवरी को दिल्ली के आंध्र भवन में राहुल ने करीब एक दर्जन व्यापारियों से मुलाक़ातकी थी.
आपको बता दें अभी हाल ही में राहुल तिरूपति की यात्रा से लौटे हैं वहां उन्होंने 9 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी. इसके बाद उन्होंने रैली को संबोधित की जिसमे उन्होंने कहा कि सरकार आने पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का भरोसा दिया.