अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में 48 घंटे की जारी हड़ताल के दौरान हिंसा फैल गयी. हिंसा के दौरान कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की खबबरें भी सामने आयी हैं. दरअसल सरकार के फैसले के विरोध में 18 छात्र और नागरिक संगठन हड़ताल कर रहे थे. इसी बीच हिंसा फैल गई.
इन हड़ताली संगठनों की मांग है कि गैर अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति यानी APST के लोगों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र यानी PRC की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए. हड़ताल में अरूणाचल लॉ स्टूडेंट्स यूनियन, ऑल पापुम पारे डिस्ट्रिक्ट स्टूडेंट्स यूनियन, ऑल नेशी स्टूडेंट्स यूनियन, यूनाइटेड अरुणाचल इंडिजिनस पीपुल्स फोरम, ऑल टैगिन स्टूडेंट्स यूनियन और अरुणाचल एंटी करप्शन यूनियन जैसे संगठन शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक स्थायी निवास प्रमाण पत्र (PRC) को लेकर कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी किए गए साथ ही कई सरकारी और पुलिस के वाहनों को आग के हवाले भी किया गया. इसके साथ ही कई जगहों पर पत्थरबाजी भी की गई.