यूपी एटीएस ने सहारनपुर से जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि ख़ुफ़िया जानकारी के बाद ये गिरफ़्तारी की गई है. डीजीपी ने कहा ये दोनों कश्मीर से हैं इनका सम्बन्ध जैश-ए-मोहम्मद से है.
गिरफ्तार हुए आतंकियों के नाम शाहनवाज़ और आकिब हैं. शाहनवाज कुलगाम से है जबकि आकिब पुलवामा जिले से है. इन दोनों के पास से दो हथियार और जिंदा कारसूत बरामद किए गए हैं.
शाहनवाज़ को कहा जा रहा है ग्रेनेड का एक्सपर्ट
ओपी सिंह के मुताबिक शाहनवाज को ग्रेनेड का एक्सपर्ट कहा जा रहा है. सिंह ने कहा हम उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर इस बात की जांच करेंगे कि वो कब कश्मीर आया और कौन उसे फंडिंग कर रहा था. साथ ही, उसके निशाने पर क्या था. हम जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में हैं.