कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री पर पुलवामा हमले के बाद फिल्म की शूटिंग करने के खबरों पर प्रहार किया है.
उन्होंने कहा कि शहीदों के घर दर्द का दरिया उमड़ा था तो प्राइम टाइम मिनिस्टर हंसते हुए दरिया में शूटिंग कर रहे थे.
पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी प्राइम टाइम मिनिस्टर फिल्म शूटिंग करते रहे।
देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हँसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।#PhotoShootSarkar pic.twitter.com/OMY7GezsZN
Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 22, 2019
इतना ही नहीं राहुल गाँधी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी की शूटिंग करती हुई कुछ तसवीरें शेयर करते हुए लिखा है पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी प्राइम टाइम मिनिस्टर फिल्म शूटिंग करते रहे. देश के दिल और शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हंसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे.
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा था हमला 14 फरवरी दिन में करीब तीन बजे हुए और प्रधानमंत्री करीब सात बजे तक शूटिंग और चाय नाश्ते में व्यस्त थे. प्रधानमंत्री के इस आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.