धर्म नगरी मथुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक कॉलेज ऐसा भी है जहाँ परीक्षा में पास होने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाब बनाया जाता है. फिलहाल पुलिस ने मामले की fir दर्ज कर ली है और जाँच शुरू कर दी है वही कॉलेज ने छात्रा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
बता दें कि यह मामला धर्म नगरी गोवर्धन स्थित शिक्षा का मंदिर बाबूलाल महाविद्यालय का है. जहां पढ़ रही बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा के साथ काॅलेज के चीफ प्राॅक्टर भारत उपाध्याय ओर गार्ड विष्णु पहलवान ने अश्लील हरकत की ओर पेपर में पास होने पर शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी. कॉलेज के कमरे मे छात्रा को बन्द कर दुराचार करने का भी प्रयास किया.
पीडित छात्रा ने अपने शिकायत में बताया कि वह गोवर्धन थाना क्षेत्र के बाबू लाल महाविद्यालय मे BA -तृतीय वर्ष की छात्रा है. ये घटना 23 जनवरी की है. चीफ प्राॅक्टर भारत उपाध्याय ने उसे अपने कमरे में बुलवाया और दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें करने लगा. पेपर में पास होने के लिए भारत उपाध्यय ने शारीरिक सबंध बनाने की बात रखी. जब छात्रा ने इस बात से इनकार कर दिया तो. कमरा बन्द कर दुराचार करने का प्रयास किया.
वहीं पीडित छात्रा के शिकायत के आधार पर गोवर्धन थाने मे पुलिस ने एसी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
बाबूलाल कॉलेज में पास होने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का यह कोई नया मामला नही है इससे पहले भी शिक्षा के एक मंदिर में हैवानियत का गंदा खेल एक प्रॉक्टर के द्वारा खेला गया था जिसकी वीडियो सामने आने के बाद काफी बबाल भी मचा था. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है.