Total Dhamaal review: दिमाग लगाकर ना देखें फिल्म हो जाएंगे बोर

डायरेक्टर इंद्रा कुमार के निर्देशन में बनी धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल आज सिनेमा घरों में रिलीज़ हो गयी है. अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा,बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी वाली लम्बी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है.

लोगों की इस फिल्म को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है. फिल्म को लेकर आई प्रतिक्रियाओं की माने तो इस फिल्म को ज्यादा दिमाग लगाकर ना ही देंखे तो बेहतर होगा. फिल्म हिस्सों में काफी मजेदार है. कुछ सीन्स ज्यादा खींच दिये गए हैं, जो कि बोर करती है.. लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ऐंटरटेनमैंट देती है.

पिछली दो फिल्मों धमाल और डबल धमाल की ही तरह इस फिल्म की कहानी के प्लाट में पैसे की तलाश को रखा गया है. सभी एक्टर्स उस पैसे को हासिल करना चाहते हैं और पैसे को ढूंढने के इस सफर में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ट्रेलर में कई वीइफेक्ट्स का इस्तेमाल शानदार तरीके से किया गया है. कई सीन इसमें लार्जर देन लाइफ दिखाए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *