पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ATS ने बड़ी कार्रवाई की है. यूपी एटीएस ने देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज अहमद तेली को गिरफ्तार किया है. ये कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है.
बताया जा रहा है कि इसका काम आतंकियों को तैयार करना और उनकी भर्ती करवाना था. वह पिछले काफी समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक्टिव था.