पुलवामा हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है.हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से खेल को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हर कोई पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने को कह रहा है. तो वहीँ कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर ने मैच खेले जाने की पैरवी की है.
उन्होंने कहा है कि कारगिल युद्ध के दौरान भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप खेला था जिसमें उसने पाकिस्तान को हराया था. शशि थरूर कहते हैं 1999 में जब कारगिल युद्ध अपने चरम पर था, उस समय भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला और जीता. इस बार इस मैच को जीतना सिर्फ दो अंक हासिल करना नहीं होगा बल्कि, यह उनके लिए सरेंडर से भी ज्यादा खराब होगा क्योंकि उनकी यह हार बगैर लड़े होगी.
Reminder: at the height of the 1999 Kargil War, India played Pakistan in the cricket World Cup, & won. To forfeit the match this year would not just cost two points: it would be worse than surrender, since it would be defeat without a fight. https://t.co/RDgn7VEB5r
Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 22, 2019
आपको बता दें आज यानी शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देख रही दो सदस्यीय प्रशंसकों की समिति (सीओए) की दिल्ली में मीटिंग है जिसमें यह चर्चा होनी है कि भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगा या नहीं.