इमरान खान के बाद परवेज मुशर्रफ ने उगला जहर, पाकिस्तान को बताया निर्दोष

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा कि ये हमला बेहद अमानवीय था. मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की निंदा तो की, लेकिन उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान पर हमला किया गया तो ये मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल होगी. मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान को धमकी देना बंद कीजिए. आप हमें सबक नहीं सिखा सकते.

परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तानी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में जैश का हाथ हो सकता है. लेकिन इसमें इमरान सरकार की किसी तरह की भूमिका नहीं थी. इसलिए पाकिस्तान को दोष देना बंद करें. मेरी जैश के प्रति कोई संवेदना नहीं है. उस पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा देना चाहिए.

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है. इस हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का हाथ है. हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *