14 जनवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में देश के 40 आतंकी शहीद हो गए. इस हमले की पूरे विश्व में कड़ी निंदा हो रही है.हर देश पकिस्तान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. अब इस कड़ी में न्यूजीलेंड भी जुड़ गया है. न्यूजीलेंड की संसद में गुरुवार को पकिस्तान की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया जिसकी जानकारी न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने दी है.
सिर्फ न्यूजीलेंड ही नहीं अमेरिका ने भी पाकिस्तान को लताड़ लगायी है. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों से अपील की है कि आतंकियों की वजह से दोनों के बीच बढे तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाये.
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है. इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए.
आपको बता दें पुलवामा हमले के पांच दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रेस कांफ्रेंस कर हमले से पल्ला झाड लिया है. उन्होंने कहा कि वो जांच के लिए तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने हिन्दुस्तान पर यह इल्जाम लगाया है कि हिन्दुस्तान बिना किसी जांच और सबूत के पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहा है.