राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री मोदी ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

संतोष कुमार सिंह

अहमदाबाद: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने के लिए देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्य कार्यक्रम गुजरात के गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया गया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘हम हमेशा सरदार पटेल के ऋणी रहेंगे’

केवडिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि  राष्ट्रीय एकता के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी सभी का मार्गदर्शन करती है। इस बाबत प्रधानमंत्री ने  ने ‘X’ पर एक पोस्ट भी साझा किया और कहा कि,‘सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी नेतृत्व और असाधारण समर्पण को याद करते हैं जिससे उन्होंने हमारे राष्ट्र के भाग्य को आकार दिया। राष्ट्रीय एकता के लिए उनकी प्रतिबद्धता आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।’ देश के पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल देश ने आजादी के बाद भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ परेड का आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित परेड को भी प्रधानमंत्री ने देखा जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राज्य पुलिस की विभिन्‍न टुकड़ियां शामिल हुईं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के दौरान सीआरपीएफ की सभी महिला टुकड़ी आर्कषण का केंद्र बनी रहीं। इन्होंने   मोटरसाइकिल पर साहसी करतब दिखाए। महिला बाइकर्स के करतब पर प्रधानमंत्री मोदी और दर्शकों ने करतल ध्वनी से स्वागत किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से  केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सभी महिलाबाइकर्स द्वारा डेयरडेविल शो, सीमा सुरक्षा बल (BSF) का महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया विशेष कार्यक्रम, विशेष NCC शो, स्कूल बैंड प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना द्वारा फ्लाई पास्ट, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत गांवों के आर्थिक परिदृश्‍य का प्रदर्शन शामिल है।

160 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 160 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है उनमें एकता नगर से अहमदाबाद तक हेरिटेज ट्रेन, नर्मदा आरती लाइव के लिए परियोजना, कमलम् पार्क, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के भीतर एक पैदल मार्ग, 30 नई ई-बसें, 210 ई-साइकिलें और कई गोल्फ कार्ट, एकता नगर में सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और गुजरात राज्य सहकारी बैंक का ‘सहकार भवन’ से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री केवड़िया में ट्रॉमा सेंटर और एक सौर पैनल के साथ उपजिला अस्पताल की आधारशिला भी रखी।

उल्लेखनीय है कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के संरक्षण और इसे सुदृढ़ बनाए रखने की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था और गुजरात के पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का काम प्रधानमंत्री जी की पहल पर हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *