लालू का दावा… अखिलेश सिंह को मैंने बनाया सांसद, जेल से फोन कर सोनिया गांधी से की थी पैरवी

Lalu Prasad Yadav Lalu Prasad Yadav

संतोष कुमार सिंह

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हैं। लालू कल अपने परंपरागत सीट माने जाने वाले सारण पहुंचे थे वहीं आज कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में डॉ श्रीकृष्ण सिंह की याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया। लालू ने कहा कि   अखिलेश सिंह को मैंने ही राज्यसभा सांसद बनाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश मांग कर एमपी नहीं बने हैं। इनको हमने जबरदस्ती हमने एमपी बनाया है।

इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि ​ जब मैं रांची जेल में था तब अखिलेश मुझसे मिलने आए थे और किसी दूसरे को राज्यसभा बनाने की पैरवी कर रहे थे। लेकिन, मैंने उन्हें कहा कि आप ही सांसद बन जाओ और इसके बाद मैंने वहीं से सोनिया गांधी से फोन पर बातकर अखिलेश सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पैरवी की।

गांधी मैदान में करेंगे बड़ी रैली

इस दौरान लालू यादव ने कहा कि वे लोग जल्द ही पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश संकट से गुजर रहा है। देश में साम्प्रदायिक ताकतें आंख फाड़ कर देख रही हैं। इसलिए विभिन्न दलों में बंटे हुए लोग इकठा हुए हैं। 23 दलों ने मिलकर तैयारी शुरू कर दी है। लालू यादव ने कहा कि लोग पूछते हैं इंडिया गठबंधन का नेता कौन होगा? नेता हमलोग चुन लेंगे कोई कठिनाई नहीं होगी।

भाजपा और आरएसएस का सूपड़ा साफ

वहीं लालू यादव ने कहा कि एमपी, राजस्थान, छतीसगढ़ में बीजेपी और आरएसएस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा बरगलाकर सत्ता में आयी है। उन लोगों ने देश के लोगों को बहुत बड़ा धोखा दिया है।  इनको धूल चटा देना है।  लालू यादव ने कहा कि जातिगत गणना के बाद पटना लोकसभा के अलावा बीजेपी को कोई सीट नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी ने भी कहा है कि सत्ता में आने के बाद हम देशभर में जातिगत गणना करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *