आजम खान से मिलने गये थे अजय राय…नहीं हो सकी मुलाकात.. तो योगी सरकार पर भड़के

लखनउ: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा से चल रही जुबानी जंग चिरकुट और बाप तक मत जाओ के बीच कांग्रेस की नजर जेल में बंद आजम खां पर है ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के सहारे अपने खोये हुए जनाधार को पाया जाये। और इसी कवायद में लगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसको लेकर अलग—अलग राय है।

कहा जा रहा है कि जेल प्रशासन ने  मुलाकात कराने से मना किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजम खां के साथ खड़ी है और उनके परिवार को निशाना बनाना गलत है। आजम खां को रामपुर जेल में और उनके बेटे को हरदोई जेल में भेजा गया है। जबकि आजम खान की तरफ से कहा जा रहा है कि वो किसी भी नेता से नहीं मिलना चाहते क्योंकि मुलाकाती के रूप में परिवार के सदस्य से मिलना जरूरी है।

इसको लेकर उहापोह की स्थिती बन गई और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अजय राय ने  कहा, ”जेल प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में हमारी मुलाकात नहीं करा रहा है। हम आजम खां जी से मिलकर उनका हाल और दुःख दर्द साझा करना चाहते हैं। सरकार को इतना डर क्यों है, आखिर ऐसी कौन सी सच्चाई है जिसे सरकार और प्रशासन छिपा रहा है।”

उन्होंने कहा, ”हम आजम खां जी के लिए फल की टोकरी लेकर आए थे। प्रशासन ने ले ली है, मगर पता नहीं हमारे प्यार के फल प्रशासन आजम खां जी तक भेजवाएगा या नहीं। जबकि जेल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि   खुद आजम खां ने उनसे मिलने से मना किया है, राय ने कहा, ”वह प्रमाण दें कि उन्होंने (खां) इस बारे में लिखकर दिया है। वह बंदी हैं, उनसे जैसा चाहें बोलवा सकते हैं।”

इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर चुटकी ली और कहा कि ”जब आजम खां साहब को फंसाया जा रहा था तब कांग्रेस के नेता कहां थे। कांग्रेस के नेता भी उन्हें फंसाने में लगे थे। गौरतलब है कि रामपुर अदालत द्वारा हाल ही में दोषी ठहराए जाने के बाद आजम खां को सीतापुर जिला जेल में और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जिला जेल भेजा गया है। उनकी पत्नी तजीन फातिमा रामपुर जेल में बंद हैं। रामपुर की अदालत ने गत 19 अक्टूबर को वर्ष 2019 के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में पूर्व मंत्री एवं सांसद खान, उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *