IND vs AUS: अश्विन ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में अक्षर के खेलने पर संशय

शुभम रावत

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया टीम पर शानदार जीत दर्ज की। रविवार को इंदौर के होलकर मैदान पर भारतीय बल्लेबाज जमकर बरसे। शुभमन और श्रेयस के शतक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। खासकर रविचंद्र अश्विन ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक चिंताजनक बात सामने आई है। दरअसल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल के वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी भी संशय बरकार है।

शुभमन गिल के 104 और श्रेयस अय्यर के 105 रनों समेत केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने ऑस्टेलिया को 50 ओवर में 400 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 217 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में रविचंद्र अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवरों में 41 रन देकर 3 विकेट लिए।

अश्विन ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

अश्विन ने अपनी इस कमाल की गेंदबाजी से दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले का सालो पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लिए थे। उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से 142 कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया था। अब अश्विन ने उनका ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 144 विकेट हासिल कर लिए हैं।

वर्ल्ड कप से बाहर अक्षर?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में अक्षर पटेल के खेलने पर संशय बरकार है। बता दें कि वो एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान घायल हो गए थे। जिसके कारण पटेल कंगारू टीम के खिलाफ पहले दो वनडे में हिस्सा नहीं ले सके थे। जानकारी के मुताबिक, अक्षर पटेल के तीसरे वनडे से पहले फिट होने की उम्मीद कम है। ऐसे में सवाल यह है कि भारत की सरजमीं पर 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले क्या अक्षर पटेल फिट होकर टीम में वापसी कर पाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *