Haryana: इनेलो की रैली में लगा दिग्गजों का जमावडा, ओपी चौटाला बोले- अभय के हाथ मजबूत करो

Haryana INLD Rally:सोमवार को कैथल में इनेलो के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती पर एक राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित की गई। रैली में विपक्षी एकता देखने को मिली और विपक्षी नेता एक मंच पर साथ दिए। हालांकि, इस रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक नहीं पहुंचे।

बीजेपी पर हमलावर हुए विपक्षी नेता

कैथल की अनाज मंडी में विपक्षी नेताओं ने हुंकार भरते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया और बीजेपी को हराने के लिए एक मंच पर आना जरूरी बताया। TMC के नेताओं ने केंद्र के महिला आरक्षण बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जुमला बताया। फारूख अब्दुल्ला ने विपक्ष के नेताओं को एक मंच पर आने की अपील की। जदयू की तरफ से केसी त्यागी ने रैली में भाग लिया।

नीतीश कुमार नहीं हुए शामिल

बता दें कि इनेलो की राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि बताया था। लेकिन नीतीश कुमार राज्य में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अभय चौटाला के लिए शुभकामनाएं भेज दी।

इनेलो की रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला, जदयू से केसी त्योगी, भीम आर्मी से चंद्रशेखर आजाद रावण, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, TMC सांसद ड्रेन ओ मार्क पहुंचे।इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए। रैली के दौरान पूर्व विधायक अब्दुल उर रहमान और नूंह के पूर्व MLA हबीबुर्रहमान ने इनेलो का दामन थाम लिया।

ओपी चौटाला ने लगाई वादों की झड़ी

सम्मान समारोह में हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने घोषणाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनती है तो वृद्धा पेंशन 7000 रुपए की जाएगी। इसके अलावा एक सिलेंडर और 1100 रुपए हर घर में पहुंचाएंगे। हर बच्चे को निशुल्क शिक्षा देंगे। हर बच्चे को नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक उन्हें 21 हजार रुपया बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा।

प्रदेश में इनेलो की सरकार आने के बाद नए स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बना दो। मैं सब वादे पूरे कर दूंगा। अगर अभय सिंह चौटाला ने कोई गलती की तो मैं इसके कान खींचने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *