Haryana Weather:हरियाणा में रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश की संभावना है। प्रदेश में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। बीते दिनों से हो रही बारिश से प्रदेश में 3 डिग्री पारा लुढ़का है। 22 सितंबर से जारी बूंदाबांदी और तेज बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।
तापमान लुढ़कने के बाद गर्मी से लोगों को निजात मिली है। रात को थोड़ा ठंड का एहसास होने लगा है। आंकड़ों का लिहाज से पानीपत में रात को पारा सबसे ज्यादा लुढ़का है। पानीपत में रात का तापमान 21.3 डिग्री रहा है। अन्य जिलों में तापमान 25 डिग्री के आस पास रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि मानसून के तीन महीने पूरे हो गए हैं। एक जुलाई से लेकर अब तक 412.5 मिमी बारिश हुई। इस बार बीते सालों की तुलना में 47.5 मिमी बारिश कम हुई। तीन बाद 28 सिंतबर को प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। तीन महीने बाद मानसून कमजोर पड़ गया है और विदाई ले सकता है।
अगर प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो पानीपत, यमुनानगर, हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश हुई है लेकिन सबसे ज्यादा पानी यमुनानगर में 6 एमएम बरसा। बाकी जिलों में बूंदाबादी होती रही। बूंदाबांदी के कारण प्रदेश तापमान 3 डिग्री तक लुढ़का है।