Haryana News: किसानों के लिए खुशखबरी, बाजरे की सरकारी खरीद 8 दिन पहले से ही हुई शुरु

चंडीगढ़: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने आज यानी 22 सितंबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरु करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar lal) ने हैफेड के अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया के सुचारू संचालन के निर्देश दिए हैं।

वैसे तो बाजरे की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरु होती है, लेकिन इस साल सरकार ने 8 दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही खरीद शुरु करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बाजरे की खरीद हेतु राज्य में 35 मंडियां बनाई गई हैं, जहां 2200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीद की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया है कि शेष 300 रुपए की राशि का किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत भावान्तर के रूप में भुगतान किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि 20 सितंबर तक मंडियों में 22653 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है।गौरतलब है कि किसानों ने सरकार से फसलों की खरीद जल्द आरंभ करने की मांग की थी जिसको पूरा करते हुए सरकार ने फसलों की खरीद शुरु कर दी। बता दें कि फसल खरीद की राशि का भुगतान भी 72 घंटे के अंदर-अंदर सीधा किसानों के बैंक खातों में देना सुनिश्चित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *