Haryana Dushyant Chautala: गुरुवार को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार पहुंचे। डिप्टी सीएम एविएशन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा इंटीग्रेटेड हब बनेगा। इसे हब के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता होगी। केन्द्र सरकार इसके लिए बजट जारी करेगी।
केन्द्र जारी करेगा ग्रांट
डिप्टी सीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए जनवरी माह में केन्द्र सरकार 1800 करोड़ रुपए की ग्रांट देगी। इसके अतिरिक्त यहां एविएशन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए यूएसटीडी की ट्रेड फाइनेंस अथॉरिटी ने 1.5 मिलियन डॉलर की ग्रांट इन ऐड दी है।
आगे उन्होंने हवाई अड्डे को लेकर कहा कि निर्माण कार्यों के लिए वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों से स्वीकृतियां/एनओसी प्राप्त हो चुकी हैं। जल्द ही पुराने रनवे को डिलीट करवाकर नए रनवे की नंबरिंग करवा दी जाएगी। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट मानसून ड्रेन,आइसोलेशन-वे, वेहिकुलर लेन, सिक्योरिटी वॉच-टावर्स, पैरामीटर रोड आदि कार्यों की समीक्षा की।
3200 एकड़ में बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब
उन्होंने बताया कि यहां 3200 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाना है, जिसका टेंडर तैयार कर लिया गया है। इसके बाद बोली के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने इसके अलावा कहा कि महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर पायलट प्रशिक्षण के लिए निजी फ्लाइट ट्रेनिंग ऑपरेटर आगे आए हैं। जल्द ही यहां 100 से 200 पायलट का प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
2026 में तैयार हो जाएगी टर्मिनल बिल्डिंग
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस टर्मिनल की क्षमता 2.2 मिलियन यात्री प्रति वर्ष होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर एक दिसंबर 2023 को जारी कर दिया जाएगा। सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ इस पर काम कर रही हैं।