Haryana News: सीएम मनोहर लाल ने किया ‘मोदी-फ्रॉम विजन टू रियलिटी’ पुस्तक का विमोचन, मुख्य अतिथि बने पूर्व राष्ट्रपति

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल(Haryana CM Manohar Lal)ने कल यानी बुधवार (20 सितंबर) को मोदी-फ्रॉम विजन टू रियलिटी शीर्षक वाली पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय(Prime Minister Museum)के ऑडिटोरियम में इस पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (EX President Ramnath Kovind)मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बता दें कि मोदी-फ्रॉम विजन टू रियलिटी पुस्तक में पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को बताया गया है। पुस्तक में ये बताया गया है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बदला है और अपने विजन को वास्तविक रूप दिया है। इसमें जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा निभाई गई अहम भूमिका का भी उल्लेख किया गया है।

पुस्तक का विमोचन करने के बाद इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी साधारण परिवार में जन्म लेकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बने है। उनके मन में यही बात रहती है कि देश पहले, बाकि सब बाद में आता है। उन्होंने देश के साथ अपने आप को आत्मसात कर लिया है और देश की संस्कृति व इतिहास को पूरे विश्व में फैलाया है।

मनोहर लाल ने आगे कहा कि हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार पीएम मोदी को विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेता आंका गया है। उनकी लोकप्रियता 73 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उन्हें काम करने का अवसर मिला। उस दौरान उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रयोगधर्मी है और कोई भी प्रयोग करने से पहले वे यह सोचते है कि वह कार्य समाज हित में है, देश हित में है। मोदी कहते हैं कि नए प्रयोग करते समय ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। मोदी जी ने देश में बड़े बड़े निर्णय लिये और कभी हिचके नहीं।

बता दें कि सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी और वर्तमान समय में हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरके पचनंदा(IPS RK Pachnanda)द्वारा यह पुस्तक संपादित की गई है। जिसका हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कल विमोचन क्या गया। वहीं पुस्तक के प्रकाशक राजन आर्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *