नई दिल्ली: इस साल बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की दो फिल्में आईं और दोनों ने ही दर्शकों के दिल को जीत लिया। पहले पठान ने दुनियाभर में अपना जलवा दिखाया। वहीं अब अभिनेता की फिल्म जवानअपना जलवा बिखेर रही है। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर गदर 2का गदर कायम था, लेकिन जवान ने उसे भी पछाड़ दिया और दोगुनी स्पीड से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है।
बता दें कि जवानने 13वें दिन भारत में जहां 500 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया। वहीं दुनियाभर में एक हजार करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के इस स्पीड को देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये केजीएफ 2 के साथ-साथ एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
फिल्म के 13 दिन की कमाई
भारत में फिल्म जवानके 13वें दिन की कमाई ₹507.88 करोड़ हो गई है। पूरे 13 दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन- 75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन- 53.23 करोड़ रुपये,,तीसरे दिन-77.83 करोड़ रुपये,,चौथे दिन- 80.1 करोड़ रुपये, पांचवें दिन-32.92 करोड़ रुपये, छठवें दिन- 26 करोड़ रुपये, सातवें दिन-23.2 करोड़ रुपये,आठवें दिन-21.6 करोड़ रुपये, नौंवे दिन- 19.1 करोड़ रुपये, दसवें दिन- 31.8 करोड़ रुपये, ग्याहरवें दिन- 36.85 करोड़ रुपये, बारहवें दिन- 16.25 करोड़ रुपये और तेहरवें दिन-14 करोड़ रुपये की कमाई की। दुनियाभर में फिल्म 900 करोड़ कमाने के नजदीक पहुंच चुकी है।
क्या है इस फिल्म की कहानी?
दरअसल, यह फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान के बारे में जो सोसाइटी में फैली बुराइयों और गंदगियों को साफ़ करने की कोशिश में है।Jawan Movieकी कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है, आज़ाद नाम का एक युवक (शाहरुख खान) को जो अपनी 6 लड़कियों की गैंग के साथ एक मुंबई मेट्रो को हाईजैक कर लेता है। और इसके बदले में वो सरकार से ऐसी मांग करता है, जो हमारे भारत देश में फैले भ्रष्टाचार को सबके सामने लाती है।
रियललाइफ में वह एक देशप्रेमी पुलिस अधिकारी है, जो आम देशवासियों के लिए रॉबिनहुड बन जाता है। मूवी आगे बढ़ती है और दिखाया जाता है के कैसे वह अलग अलग घटनाओं के माध्यम से, वो सरकार को ऐसे काम करने के लिए विवश करता है, जो उन्होंने नागरिकों की भलाई के लिए वर्षों तक राज करने के बावजूद नहीं किया।
फ्लैशबैक भी है जवान फिल्म की कहानी में
आजाद ने यह सब किया तो मगर आजाद का यह सब करने का कारण क्या है? इस फिल्म की कहानी को जानने के लिए यह मूवी 30 साल पहले फ्लैशबैक में जाती है। जहां आज़ाद के पिता विक्रम राठोड (शाहरुख खान का डबल रोल) और मां ऐश्वर्या (दीपिका पादुकोण) नजर आती हैं। कहानी में आगे पता चलता है कि उनकी बसी बसाई खूबसूरत दुनिया भ्रष्ट बिजनेसमैन काली गायकवाड़ (विजय सेतुपतिसाउथ एक्टर) की वजह से उजड़ जाती है।और इसी फ्लैशबैक के साथ जवान पिक्चर की कहानी वापस वर्तमान ट्रैक पर आ जाती है।
एटली कुमार द्वारा निर्देशित है फिल्म
गौरतलब है यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी को साउथ के फेमस फिल्ममेकर एटली कुमार (Atlee Kumar) ने निर्देशित किया है। जिसकी आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म की निर्माता गौरी खान है। इस मूवी में अभिनेता शाहरुख खान और साउथ अभिनेत्री नयनतारा लीड रोल में हैं। कुछ सीन में दीपिका पादुकोण ने भी रोल प्ले किया है।