Nuh Violence: मामन खान की गिरफ्तारी के बाद जिले में इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

चंडीगढ़: नूंह में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार (maman khan arrested) कर लिया गया है। मामन खान को हरियाणा पुलिस की SIT टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहीं कांग्रेस एमएलए की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। साथ ही हिंसा से बचने के लिए जिले में धारा 144 भी लागू कर दिया गया हैऔर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नूंह के एसपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जिले में सुबह 10 बजे से रात 23.59 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, यह आदेश नूंह जिले के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है। बता दें कि 15 सितंबर (सुबह 10 बजे) से 16 सितंबर की मध्यरात्रि तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी।

दरअसल, नूंह हिंसा मामले में मामन खान के खिलाफ सबूतों की जांच के बाद उन्हें चार सितंबर को आरोपी बनाया गया था। इसपर हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक सभरवाल ने गुरुवार को हाई कोर्ट को बताया कि मामन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। जबकि मामन खान ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी से सुरक्षा की मांग की थी और दावा किया था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। खाना ने ये भी दावा किया था कि हिंसा भड़कने के दिन वह नूंह में नहीं थे, लेकिन जांच में पाया गया था कि हिंसा के दौरान वह नूंह में ही थे।

वहीं कांग्रेस विधायक मामन खान को कल यानी गुरुवार की रात करीब 12 बजे जयपुर से पुलिस की SIT टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। हरियाणा पुलिस की एडीजी ममता सिंह ने बताया कि आज आरोपी विधायक को हरियाणा की कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *