Asia Cup 2023: भारत-श्रीलंका की भिड़ंत आज, जानिए क्या कहते हैं रिकॉर्ड

शुभम रावत-

नई दिल्ली:एशिया कप में आज भारत का मुकाबला मेजबान श्रीलंका के साथ होगा। यह मैच भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के कप्तानदोपहर 2:30 बजे टॉस करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद3 बजे मुकाबला शुरू होगा।

टीम इंडिया पाकिस्तान पर 228 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। भारत और श्रींलका की टीमें आज सुपर-4 मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारतीय टीमलगातार तीसरे दिन मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था। जिसके बाद यह मैच रिजर्व डे सोमवार के दिन कराया गया।अब मंगलवार को टीम इंडिया श्रीलंकाई टीम के खिलाफ मैच खेलेगी।

भारत-श्रीलंका मैच में भी बारिश के आसार

एशिया कप टूर्नामेंट में लगातार बारिश का साया रहा है। लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबले समेत कई मैचों में बारिश ने खलल डाली। सुपर-4 राउंड के मुकाबले में भी बारिश खेल में बाधा बन रही है। बारिश के कारण कल रिजर्व डे पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जा सका। वहीं आज भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम को बारिश होने की संभावना है।

दोनों टीमें हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करते हैं। दोनों टीमें अब तक 165 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इसमें से 96 वनडे भारत ने और 57 मैच श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच टाई रहा और 11 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

कोलंबो में क्या कहते हैं आकंड़े ?

वहीं कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रिकॉर्ड की बात करें तो। भारत और श्रीलंका की टीमें 36 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इसमें से 17 मुकाबले भारत ने और 16 मैच श्रीलंका को कामयाबी मिली है। जबकि तीन मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

टीम इंडिया:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव/ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर/मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

श्रीलंका टीम:दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना कासुन राजिथा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *