Weather Update: यूपी में चार दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update:मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में आने वाले 48 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश और 56 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार देर शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मेघ झमाजम बरसे।

प्रदेश के अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन 2 से 3 डिग्री तक पारा लुढक सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक तापमान आगरा ताज में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी है।

तेज गरज के साथ होगी बारिश

वहीं, मौसम विभाग ने जिन जिलों में तेज गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा,मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसीऔरललितपुर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *