“Sunny Deol’s Juhu”: 24 घंटे में बंगले की नीलामी हुई रद्द ,जयराम नरेश ने खड़े किए सवाल

शुभम रावत-

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल(Sunny Deol) के बंग्ले की नीलामी रद्द हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में कहां से टेक्निकल कारण आ गया।

सनी पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज

सनी देओल की गदर-2 सिनेमाघरों में धमाल मचाई हुई है। फिल्म 9 दिन के अंदर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी बीच खबर आई किअभिनेता के उपर बैंक का 56 करोड़ रुपये का कर्ज है जिसे वो अभी तक नहीं चुका पाए हैं। एक्टर से पैसे रिकवर करने के लिएबैंक ऑफ बड़ोदा ने उनकी मुंबई की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का विज्ञापन निकाला था, लेकिन 24 घंटे के अंदर इसे वापस ले लिया गया।

24 घंटे में रद्द हुई नीलामी

अभिनेता और भाजपा सांसदसनी देओल के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी रोक दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। इसकी वजह टेक्निकल बताई जा रही है।बैंकसे तो उन्हें राहत तो मिल गई है,लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 24 घंटे के अंदर मिली इस राहत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आश्चर्य है कि बीजेपी सांसद को किस तकनीकी कारण के चलते राहत मिल गई है।

ऐसे कौन से तकनीकी कारण

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करके लिखा, कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने तकनीकी कारणों से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि ऐसे कौन से तकनीकी कारण हैं, जिसके कारण यह फैसला बदला गया।

Yesterday afternoon the nation got to know that Bank of Baroda had put up the Juhu residence of BJP MP Sunny Deol for e-auction since he has not paid up Rs 56 crore owed to the Bank.

This morning, in less than 24 hours, the nation has got to know that the Bank of Baroda has…
Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 21, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *