Rajasthan: अलवर में मॉब लिंचिंग, तीन युवकों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत

Rajasthan Mob Lynching: राजस्थान के अलवर से मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। जहां पर तीन युवकों की दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने घेरकर पिटाई की। इसके बाद एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फॉरेस्टकर्मियों की गाड़ी में भरकर 8-10से अधिक लोग आए थे। ग्रामीणों ने जेसीबी लगाकर रोका और मारपीट की। अलवर के हरसोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित पक्ष ने बताया कि 17 अगस्त को मेरे बेटे वसीम ने ग्राम रामपुर (बानसूर) से लकड़ी खरीदी थी जिनको भरने शाम को गया था।

मुझे उसके साथी ने बताया कि हम शाम करीब 10 बजे लकड़ी भर रहे थे। हमें सूचना मिली कि वन विभाग वाले आ रहे हैं। इसके बाद हम गाड़ी लेकर अपने घर के लिए चल दिए। हमारे पीछे वन विभाग की गाड़ी आ रही थी।

आगे एफआईआर में बताया गया कि कुछ दूर आगे JCB ने रास्ता रोक रखा था। हमने गाड़ी रोकी तो 3-4 लोग JCB से उतरे, वहीं 7-8 लोग वन विभाग की जीप से उतरे। हमें जबरन बाहर कर इन सभी लोगों ने मारना शुरू कर दिया। इनमें से कुछ लोग धारदार हथियारों से लैस थे। भीड़ ने एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *