शुभम रावत-
नूंह: हरियाणा के नूंह हिंसा में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने रिमांड पर लिया। उसने पूछताछ के दौरान हिंसा से जुड़ी कई बातों को कबूला है।आरोपी ने हिंसा में शामिल अपने कुछ सहयोगियों के नाम भी बताए हैं।
नूंह हिंसा के बाद से ही हरियाणा पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में है। आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। नूंह की सहायक पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू की शिकायत पर बजरंगी के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद उसेमंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसे पूछताछ के लिए एक दिन के लिए रिमांड पर भी लिया गया था। इस दौरान उसने नूंह हिंसा मामले से जुड़ी कई बातें को बताया है।
सीसीटीवी फुटेज से बिट्टू बजरंगी की पहचान की गई थी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।गुरुवार को बिट्टू बजरंगी की रिमांड अवधि पूरी हो गई। जिसके बाद उसेसिविल जज अंजलि जैन की कोर्ट में पेश किया। आरोपी को14 दिन न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद की नीमका जेल भेज दिया।
बरामद हुए हथियार
नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी पर भड़काऊ बयान देने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। उसके खिलाफभारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 323 (चोट पहुंचाना), 353, 186 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकना), 395, 397 (सशस्त्र डकैती), 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को बिट्टू बजरंगी के पास से धारदार हथियार बरामद हुए हैं।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 8 तलवारें बरामद की हैं।