Horoscope 18 August 2023: ग्रहों की चाल केमुताबिक 18 अगस्तशुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है। मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक साबित होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मकर राशि वाले जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत हैं। मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहने वाला है शुक्रवार का दिन पढ़िए पूरा राशिफल।
मेष राशि (Aries)
शुक्रवार का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी पूजा पाठ या धार्मिक कीर्तन का आयोजन कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
18 अगस्त का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित होगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। किसी विशेष कार्य के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातक अपने व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और अपनी मेहनत से इस कार्य को बहुत बड़ा और व्यापक बना सकते हैं, जिसमें आपको लाभ ही लाभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
शुक्रवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु इस यात्रा में आप अपने निजी वाहन का प्रयोग ना करें अन्यथा, कोई दुर्घटना हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा छोटा सा वाद विवाद कोई बड़े झगड़े का रूप ले सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं।
सिंह राशि (Leo)
शुक्रवार का दिन सिंह राशि वालों को लिए शुभ रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ प्राप्त होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार खोलना चाहते हैं तो, उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगेऔर आपका पार्टनर आपको समय-समय पर नए-नए सुझाव देता रहेगा।
कन्या राशि
आज के दिन आप व्यर्थ की भाग दौड़ से परेशान रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके परिवार में कोई कलह हो सकताहै। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में सहयोगी व्यक्ति से कोई हानि हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। परिवार में कोई विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। बुजुर्गों की सूझबूझ से आपका विवाद समाप्त हो जाएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर भी कोई वाद विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
तुला राशि वालों की तुलना में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। व्यापार के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा। आज कोई ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है, जिससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ज़मीन,जायदाद से संबंधित अगर आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके हक में होगा।
मकर राशि (Capricorn)
शुक्रवार 18 अगस्त का दिन मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापार के क्षेत्र में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। व्यापार में किसी प्रकार का लेन देन ना करें अन्यथाआपको हानि हो सकती है। आप बहुत दिनों से किसी बीमारी से परेशान है, आपकी उस बीमारी में आपको थोड़ा आराम रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को किसी प्रकार का मानसिक तनाव हो सकता है। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। पड़ोस में किसी व्यक्ति से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं और आपसी मनमुटाव से रिश्तों में दरार भी आ सकती है। परिवार में आपका मान सम्मान बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातक अपनी नौकरी में थोड़ा सावधान रहें।
मीन राशि (Pisces)
शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार और धन में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। नौकरीपेशा वालों के लिए तरक्की की चांस बन रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शांत रहकर समय बिताए।