Politics: कांग्रेस में बढ़ा रणदीप सुरजेवाला का कद, कर्नाटक के बाद मिली MP की कमान

Politics Randeep Surjewala: कांग्रेस आलाकमान में रणदीप सुरजेवाला का कद बढ़ा है। सुरजेवाला पर आलाकमान ने कर्नाटक जीत के बाद विश्वास जताया और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानचुनाव में प्रभारी महासचिव नियुक्त कर दिया। सुरजेवाला ने कर्नाटक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया। इस समय सुरजेवाला कर्नाटक के प्रभारी भी है।

मध्य प्रदेश की मिली जिम्मेदारी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 224 में से 135 सीटें जीतने में सफल हुई थी। कर्नाटक चुनाव को लेकर उनकी बनाई गई रणनीति का पार्टी को लाभ हुआ था। कर्नाटक की सफलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद भरोसा जताया जा रहा था कि सुरजेवाला को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर मिली जिम्मेदारी इस बात की बानगी है। सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज भी रह चुके हैं। कर्नाटक में सुरजेवाला को पहली बार किसी राज्य के प्रभारी के तौर पर इंडिपेंडेंट काम करने का मौका मिला था।

कांग्रेस की कलह पर रखा नियंत्रण

हरियाणा के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक में कांग्रेस की आंतरिक कलह को नियंत्रण में रखा था। साथ ही नाराज नेताओं को पार्टी से टूटने नहीं दिया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। कर्नाटक में पार्टी के वर्तमान सीएम और डीके शिव कुमार के साथ मिलकर जिस तरीके से पूरे चुनाव अभियान को जारी रखा, उसने भी उनकी और उनकी टीम की रणनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *